इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा की बढ़त, प्रयागराज में जश्न:कार्यकर्ताओं ने शुरू की जश्न की तैयारी
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के सातवें चरण के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव 18,639 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी बढ़त के बाद प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। पार्टी समर्थकों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जगह-जगह एकत्रित होकर चुनाव परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रत्याशी की लगातार बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं, पार्टी के कई नेता पहले से ही झांसी में मौजूद हैं और मतगणना पर नजर रख रहे हैं। सातवें चरण के बाद मिली बढ़त से सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। हालांकि, मतगणना पूरी होने और निर्वाचन अधिकारी की ओर से आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाने के बाद ही जीत की पुष्टि होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)