सुहाग नगर-सुभाष चौक फ्लाईओवर नवंबर तक खुलेगा:72.69 करोड़ की लागत, क्रैश बैरियर लगाने का काम जारी
फिरोजाबाद शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए सुहाग नगर चौराहे से सुभाष चौक होते हुए जैन मंदिर तक निर्माणाधीन दो लेन फ्लाईओवर नवंबर के अंत तक आम जनता के आवागमन के लिए खोलने की तैयारी है। बुधवार 11 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। स्वीकृत लागत 72 करोड़ 69 लाख 78 हजार रुपये उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच आईआईटी या थर्ड पार्टी से कराने के भी आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि 1291.69 मीटर लंबे फ्लाईओवर की स्वीकृत लागत 72 करोड़ 69 लाख 78 हजार रुपये है। परियोजना का 98 प्रतिशत भौतिक और 92 प्रतिशत वित्तीय कार्य पूरा हो चुका है। सेतु की नींव, सब-स्ट्रक्चर, डेक और बॉक्स गर्डर का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि क्रैश बैरियर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सर्विस रोड के निर्माण की प्रक्रिया फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। इसके लिए तकनीकी बिड खोली जा चुकी है, जबकि वित्तीय बिड की प्रक्रिया जारी है। निर्माण के दौरान पूरी सतर्कता बरतने पर जोर जिलाधिकारी ने अक्टूबर के अंत तक शेष निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थल पर कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और निर्माण के दौरान पूरी सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया। फ्लाईओवर शुरू होने से सुहाग नगर चौराहे से सुभाष चौक और जैन मंदिर की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर और सेतु निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)