पायलट मच्छर को UAE के राष्ट्रपति ने गले लगाया:सबसे बड़े सम्मान में से एक दिया; प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश नाकाम की थी

Oct 28, 2026 - 10:18
0
पायलट मच्छर को UAE के राष्ट्रपति ने गले लगाया:सबसे बड़े सम्मान में से एक दिया; प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश नाकाम की थी
UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को मंगलवार को सबसे बड़े सम्मानों में से एक 'जायद II- फर्स्ट क्लास' से सम्मानित किया। इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले लगाया। फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट मच्छर ने 30 सितंबर को प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम कर दी थी। यह प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इस दौरान को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था। UAE के नेताओं ने कहा- मच्छर पर गर्व है राष्ट्रपति बिन जायद ने मंगलवार को फ्लाइट के क्रू के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान UAE के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी मौजूद थे। UAE के नेताओं ने कैप्टन मच्छर और क्रू के सदस्यों की हिम्मत और जिम्मेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, कैप्टन स्मित मच्छर ने हिम्मत, जिम्मेदारी और इंसानी जान की परवाह करने की मिसाल पेश की। हमें गर्व है कि वे हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और UAE की पहचान का हिस्सा हैं। कैप्टन मच्छर जब चोटों का इलाज करा रहे थे, तब शेख हमदान उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कैप्टन की हिम्मत और लोगों की जान बचाने के प्रयासों की तारीफ की थी। को-पायलट ने कुल्हाड़ी से हमला किया था 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसी दौरान विमान के को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर हमला कर दिया। हमले में कैप्टन घायल हो गए। उन्होंने बताया कि को-पायलट ने उनके सिर पर कई वार किए। को-पायलट ने विमान को गिराने की कोशिश में कैप्टन पर कॉकपिट में ही मौजूद इमरजेंसी कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस दौरान मच्छर ने विमान से हाईजैक का संकेत भी भेजा था। सऊदी में इमरजेंसी लैंडिग हुई कैप्टन मच्छर ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया। हमले के बीच विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान में मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक शहर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यहां सभी 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्मिच मच्छर बोले- पहले लगा विमान का हिस्सा सिर पर गिरा कैप्टन मच्छर ने UAE के सरकारी अखबार 'द नेशनल' को दिए इंटरव्यू में हमले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब पहली बार उनके सिर पर वार हुआ, तो उन्हें लगा कि विमान का कोई हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिर गया है। उन्होंने कहा, पहली चोट लगने पर मुझे लगा कि विमान की बनावट में कुछ गड़बड़ हुई है और उसका कोई हिस्सा मेरे सिर पर गिरा है। इससे मैं लगभग अपने कंट्रोल कॉलम पर गिरने वाला था। अगले कुछ सेकंड में जब लगातार वार होने लगे, तब मुझे समझ आया कि हमला कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा है। मैं तो उसे अपनी टीम का हिस्सा समझ रहा था। कैप्टन ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले सीट बेल्ट खोलकर खुद को आजाद करने की कोशिश की। इसके बाद वह सिर पर पड़ रहे वारों से खुद को बचाने लगे। हमले के दौरान उन्हें सही से दिखना भी बंद हो गया था। हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है। वह ओमान का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में उसके अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने के सबूत मिले हैं। पूछताछ में अल-हमामी ने बताया कि वह विमान को इजराइल में क्रैश कराना चाहता था। हमले से पहले भी उसके रवैये पर सवाल उठे थे। 2024 में उसे कट्टरपंथी सोच के कारण ओमान की नेशनल एयरलाइन की पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था। बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी जिम्मेदारी दी गई। करीब 8 महीने पहले वह फ्लाईदुबई से जुड़ा था। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 4 पायलट क्यों थे: 2 के बीच झड़प हुई तो बाकी ने विमान संभाला; 5 सेकेंड और लगते तो क्रैश हो जाता फ्लाईदुबई की दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कुल 4 पायलट सवार थे। उड़ान के दौरान को-पायलट ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User