एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन:दिल्ली के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

Oct 28, 2026 - 12:29
0
एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन:दिल्ली के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली बॉडी, पुलिस जांच में जुटी
तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पैरा-एथलीट नीरज यादव का मंगलवार रात दिल्ली में निधन हो गया। 42 साल के नीरज F55 कैटेगरी में भाग लेते थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नीरज ने दिल्ली स्थित अपने फ्लैट में जहर खा लिया था। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बुधवार को दिल्ली के GTB अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। सुमित अंतिल और विपिन कसाना अस्पताल पहुंचे नीरज के निधन की खबर मिलने के बाद पैरालिंपिक चैंपियन सुमित अंतिल और पैरा-एथलीट विपिन कसाना GTB अस्पताल पहुंचे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। डोपिंग प्रतिबंध के कारण एशियन पैरा गेम्स में नहीं ले सके थे हिस्सा भारत के मुख्य पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी नीरज के जहर खाने और आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया। कोच के मुताबिक, डोपिंग प्रतिबंध के कारण नीरज आगामी आईची-नागोया एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि इस वजह से नीरज भावनात्मक तनाव से गुजर रहे होंगे। हालांकि, उनकी मौत के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यही खबर भी पढ़ें… क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार:एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को वित्त वर्ष 2025-26 में 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹3,550 करोड़) की आय हुई। बोर्ड को इस दौरान 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹483 करोड़) का शुद्ध मुनाफा हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 11.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹67 करोड़) का घाटा हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User