वाराणसी में त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश:नमामि गंगे ने श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले बांटकर प्लास्टिक से बचने का संदेश दिया
वाराणसी में नमामि गंगे की ओर से बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के थैले वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकना है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने श्रद्धालुओं को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कपड़े और जूट के थैले, बांस की डलिया तथा स्टील के बर्तनों का उपयोग करने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य काशी विश्वनाथ धाम को पॉलिथीन मुक्त बनाने के साथ गंगा को प्रदूषण से बचाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)