दहेज के लिए गर्भवती को पीटकर घर से निकाला:महिला ने गर्भपात होने का लगाया आरोप; कोर्ट के आदेश पर पति समेत 5 पर FIR
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आठ माह की गर्भवती महिला को कथित तौर पर पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़िया नौगवां निवासी सेवी का करीब तीन साल पहले बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी निवासी शकील से प्रेम विवाह हुआ था। सेवी का आरोप है कि शादी में मिले दो लाख रुपए और सोने-चांदी के बर्तन उसकी सास ने अपने पास रख लिए थे। इसके बाद ससुराल वाले उस पर दो लाख रुपए और लाने का दबाव बनाने लगे। गला दबाकर बेहोश करने का आरोप सेवी के मुताबिक, मांग पूरी नहीं होने पर पति शकील, सास छोटी लल्ली, जेठ वारिस, देवर शरीफ और ननद फरहा आए दिन उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे। करीब तीन महीने पहले सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आठ माह की गर्भवती थी महिला, गर्भपात का आरोप महिला का आरोप है कि होश में आने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। उस समय वह आठ माह की गर्भवती थी। उसने दावा किया कि ससुराल वालों की पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। कोर्ट के आदेश पर पांच ससुरालियों पर केस सेवी ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने बुधवार रात करीब 10 बजे पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी नरेश त्यागी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रद्युम्न कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)