फतेहपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम:वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव स्टिकर, हादसों से बचाव के बताए तरीके

Nov 05, 2026 - 11:47
0
फतेहपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम:वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव स्टिकर, हादसों से बचाव के बताए तरीके
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा यातायात माह 2026 के तहत नउबा बाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीसी टीम प्रभारी आकाश की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और जिम्मेदारीपूर्वक ड्राइविंग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर के परियोजना निदेशक पंकज यादव और प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के निर्देश पर किया गया। वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए। रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज शिवम सिंह ने बताया कि रात और कोहरे के दौरान इन स्टिकर से वाहनों की दृश्यता बढ़ती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सकती है। रूट पेट्रोलिंग टीम ने वाहन चालकों से रात में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User