फतेहपुर में गुलाबी गैंग का प्रदर्शन:टूटी सड़कें और अवैध टोल वसूली, डीएम को सौंपेंगे 7 सूत्रीय ज्ञापन

Nov 05, 2026 - 11:47
0
फतेहपुर में गुलाबी गैंग का प्रदर्शन:टूटी सड़कें और अवैध टोल वसूली, डीएम को सौंपेंगे 7 सूत्रीय ज्ञापन
फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे होने वाले प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने आरोप लगाया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र गरीबों को लाभ नहीं मिलने और जिंदपुर टोल प्लाजा पर आम लोगों व वाहन स्वामियों से अवैध वसूली तथा अभद्रता किए जाने की शिकायतें उठाई गई हैं। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान और सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User