फतेहपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव स्टिकर, रात और कोहरे में बरतें सावधानी

Nov 05, 2026 - 11:47
0
फतेहपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव स्टिकर, रात और कोहरे में बरतें सावधानी
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा यातायात माह 2026 के तहत बड़ौरी टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज यादव और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने लोगों से सुरक्षित गति से वाहन चलाने और जिम्मेदारीपूर्वक ड्राइविंग करने की अपील की। इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए। अभियान का उद्देश्य रात और कोहरे के दौरान वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। रूट पेट्रोलिंग टीम ने वाहन चालकों से रात में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User