अलीगढ़ में एसिड से झुलसी मिला महिला शव:गले में फंसा फंदा, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Nov 05, 2026 - 11:14
0
अलीगढ़ में एसिड से झुलसी मिला महिला शव:गले में फंसा फंदा, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली रोड किनारे गुरुवार सुबह करीब 9 बजे 30 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। वहीं चेहरे पर एसिड जैसी किसी चीज से झुलसाने के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा जलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम गले में दुपट्टे से कसा मिला फंदा थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि पुलिस को कानपुर-दिल्ली रोड किनारे महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ मिला। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। चेहरे पर एसिड जैसे पदार्थ से झुलसाने के निशान महिला के चेहरे पर एसिड जैसी किसी चीज से झुलसाने के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि उसकी पहचान छिपाने के इरादे से ऐसा किया गया होगा। पुलिस ने दुष्कर्म या किसी अन्य गंभीर अपराध के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। बाएं हाथ पर त्रिशूल का टैटू, ‘मां’ लिखा मिला पुलिस को महिला के बाएं हाथ पर त्रिशूल का टैटू और ‘मां’ लिखा मिला है। इसे उसकी पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि महिला की पहचान और घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User