मुजफ्फरनगर में 10 मिठाई दुकानों पर छापे:खोया-पनीर समेत मिठाइयों के नमूने लिए, 3 जिलों की टीम ने की जांच

Nov 05, 2026 - 10:57
0
मुजफ्फरनगर में 10 मिठाई दुकानों पर छापे:खोया-पनीर समेत मिठाइयों के नमूने लिए, 3 जिलों की टीम ने की जांच
मुजफ्फरनगर में त्योहारों के बीच मिठाइयों में मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। बुधवार दोपहर शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। इसके बाद गुरुवार सुबह 8 बजे से फिर जांच शुरू की गई। इस अभियान में 8 टीमें लगाई गईं। टीमों ने अलग-अलग दुकानों से मिठाई, खोया और पनीर के नमूने लिए। नंदी और ऋषि स्वीट्स पर विशेष जांच कार्रवाई के दौरान नंदी स्वीट्स और ऋषि स्वीट्स पर विशेष रूप से जांच की गई। इन दोनों दुकानों से अधिक संख्या में नमूने लिए गए। विभागीय स्तर पर इन प्रतिष्ठानों से पहले भी मिठाइयों से जुड़े मामले सामने आने की बात कही गई है। इसी को देखते हुए टीमों ने यहां रखी मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की। शहर से मंसूरपुर और रामपुर तिराहे तक छापेमारी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने नंदी स्वीट्स, शंकर स्वीट्स, स्वीट कॉर्नर, मदनलाल, गर्ग स्वीट्स, ऋषि स्वीट्स और दौलतराम स्वीट्स पर जांच की। इसके अलावा मंसूरपुर स्थित भगत जी स्वीट्स और रामपुर तिराहे पर बीकानेर व हल्दीराम के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गई। नई मंडी स्थित रुचि स्वीट्स में भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे टीमों ने मिलावट की आशंका पर अलग-अलग मिठाइयों, खोया और पनीर के नमूने लेकर सील किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट है या नहीं और वे तय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल तीन जिलों के अधिकारियों की संयुक्त टीम और 8 टीमों की एक साथ कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल रही। विभाग की इस कार्रवाई को जिले में बड़े अभियान के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर हैं। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User