दीपावली पर पीलीभीत अस्पताल में आठ बेड आरक्षित:चार कमरे तैयार, हर वार्ड में कर्मचारियों के नाम; मोबाइल नंबर और ड्यूटी की सूची लगेगी
पीलीभीत में दीपावली पर पटाखों से जलने, आग से झुलसने और अन्य हादसों में घायल होने वाले मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी की है। अस्पताल में आठ बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके लिए चार कमरों की सफाई कराकर उन्हें मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया गया है। आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिकता से इलाज देने की व्यवस्था की जा रही है। त्योहार के दौरान इलाज में देरी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन चिकित्सकों और कर्मचारियों की जानकारी जुटा रहा है। सूची में विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, सर्जन, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर और ड्यूटी का विवरण दर्ज होगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मचारी को तुरंत अस्पताल बुलाया जा सकेगा। आरक्षित बेड पर लगाई गईं मच्छरदानियां अस्पताल प्रशासन की ओर से हर वार्ड में कर्मचारियों की सूची लगाई जाएगी। इससे मरीज और उनके तीमारदार संबंधित विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर सकेंगे। वहीं, आरक्षित बेड पर भर्ती होने वाले मरीजों को मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानियों का भी इंतजाम किया गया है। सीएमएस बोले- आपात स्थिति के लिए स्टाफ अलर्ट सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दीपावली को देखते हुए अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आठ बेड और चार कमरे तैयार कराए गए हैं। चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर और ड्यूटी की जानकारी वाली सूची हर वार्ड में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान पर्याप्त स्टाफ और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को बिना देरी उपचार मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)