चेक बुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप:जौनपुर में तीन पर प्राथमिकी, झूठे मुकदमे में फंसाने की भी कोशिश

Oct 24, 2026 - 09:39
0
चेक बुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप:जौनपुर में तीन पर प्राथमिकी, झूठे मुकदमे में फंसाने की भी कोशिश
जौनपुर के नेवढ़िया में शिवम यादव ने एसपी को 20 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दी। आरोप है, उनकी चेक बुक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से दो चेक बैंक में लगाए गए। पुलिस ने शुक्रवार की रात 8 बजे तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। शिवम के अनुसार, 31 मार्च को अभिषेक पटेल उनके घर आया। उसी दौरान उनकी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की चेकबुक चोरी कर अश्वनी सिंह उर्फ सोनल को दी। शिवम के पास इसके ऑडियो-वीडियो सबूत है। अश्वनी सिंह और अवनीश कुमार सिंह ने सात लाख और 13 लाख रुपये के दो चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर किए। ये चेक 13 जुलाई को खाते में पैसे न होने से बाउंस हुए। शिवम का आरोप है कि उनका इन लोगों से कोई लेन-देन नहीं था। चेकों का इस्तेमाल उन्हें झूठे मामले में फंसाकर पैसे वसूलने के लिए हो रहा। पुलिस ने अश्वनी सिंह उर्फ सोनल, अवनीश कुमार सिंह उर्फ पवन और अभिषेक पटेल उर्फ सत्यम को नामजद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User