वंदे भारत स्लीपर का टूंडला में ठहराव मांगा:रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ZRUCC सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने लिखा पत्र

Oct 28, 2026 - 10:22
0
वंदे भारत स्लीपर का टूंडला में ठहराव मांगा:रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ZRUCC सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने लिखा पत्र
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टूंडला रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिए जाने की मांग उठी है। उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर ट्रेन का ठहराव स्वीकृत करने की मांग की। श्रीकृष्ण गौतम ने पत्र में कहा कि टूंडला रेलवे स्टेशन आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जंक्शन है। यह स्टेशन क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी में अहम भूमिका निभाता है। धार्मिक, व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से भी टूंडला का विशेष महत्व है। व्यापारियों और यात्रियों को मिलेगी सुविधा पत्र के मुताबिक, आगरा का चमड़ा उद्योग, फिरोजाबाद का कांच उद्योग और आसपास के क्षेत्रों का व्यापार दिल्ली, वाराणसी सहित अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टूंडला में ठहराव होने से व्यापारियों और आम यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी। आधुनिक रेल सेवा की लंबे समय से मांग श्रीकृष्ण गौतम ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से आधुनिक और तेज गति वाली रेल सेवाओं की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित ट्रेन का ठहराव मिलने से आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी की यात्रा में सुविधा हो सकती है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति देने की अपील जेडआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे बोर्ड से जनहित को ध्यान में रखते हुए टूंडला स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव स्वीकृत करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के साथ व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User