धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिल सकता:अम्बेडकरनगर में ओपी राजभर बोले- सपा के 2022 और 2027 के घोषणापत्र एक जैसे
अंबेडकरनगर में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के 2027 के घोषणापत्र को 2022 के घोषणापत्र जैसा बताते हुए कहा कि दोनों में कोई खास अंतर नहीं है। नए घोषणापत्र में किए गए वादों से सपा की पिछली सरकार के कार्यकाल पर उठे सवाल फिर सामने आ रहे हैं। गुंडागर्दी और दंगे रोकने के वादे पर उठाए सवाल ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के नए घोषणापत्र में गुंडागर्दी, दुष्कर्म, दंगे और कर्फ्यू जैसी घटनाओं को रोकने की बात कही गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सपा सरकार के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं तो अब इन्हें रोकने का वादा क्यों किया जा रहा है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज और अराजकता का माहौल था। मुस्लिम आरक्षण पर संविधान का हवाला दिया मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव खुले तौर पर मुसलमानों को अलग से आरक्षण देने की पैरवी करते रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाया था। राजभर ने कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण देने की अनुमति नहीं देता। ऐसे में किसी धर्म विशेष को अलग से आरक्षण देने की मांग संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। बोले- पिछली सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी रखें राजभर ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को चुनाव में नए वादों के साथ अपनी पिछली सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखना चाहिए। केवल घोषणापत्र जारी करने से पुराने कार्यकाल के सवाल खत्म नहीं हो जाते। चुनाव में पुराने कामकाज का भी होगा हिसाब कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता यह भी देखेगी कि राजनीतिक दलों ने सत्ता में रहते हुए अपने वादों और जिम्मेदारियों को कितना पूरा किया। उनके मुताबिक, सपा को नए वादों के साथ पिछली सरकार के कामकाज का जवाब भी देना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)