बरेली में संगठित अपराध पर SSP की बड़ी कार्यवाही:7 नए गैंग पंजीकृत, लूट, डकैती, गौकशी और वाहन चोरी करने वाले गिरोहों पर कसा शिकंजा
बरेली जिले में संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए बरेली पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 7 नए आपराधिक गिरोहों को पंजीकृत (रजिस्टर) किया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत इन सातों गैंग के लीडर और उनके सक्रिय सदस्यों सहित कुल 32 शातिर अपराधियों को पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। इन सभी अपराधियों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी और इनकी हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी। इन गैंग लीडर्स के गिरोह हुए पंजीकृत पुलिस रिकॉर्ड में जिन 7 गैंग लीडर्स और उनके साथियों को दर्ज किया गया है, वे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों (भोजीपुरा, आंवला, फरीदपुर आदि) में सक्रिय थे: गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं सभी गिरोह पंजीकृत किए गए ये सभी गिरोह लूट, डकैती, नकबजनी, गौकशी और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते रहे हैं। गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद अब इन सभी 32 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत आगे की सख्त कार्रवाई और अवैध संपत्ति जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि जिले में सक्रिय हर छोटे-बड़े गिरोह को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)