पूर्व चेयरमैन पर हमले में चार आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में 3 पहले ही पकड़े गए, चौथा मुठभेड़ में घायल; तमंचा और कारतूस बरामद

Nov 29, 2026 - 11:34
0
पूर्व चेयरमैन पर हमले में चार आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में 3 पहले ही पकड़े गए, चौथा मुठभेड़ में घायल;  तमंचा और कारतूस बरामद
श्रावस्ती के इकौना में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद आलम नाइमी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में आरोपी अभय शर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत भेजा जा चुका है। घटना 27 नवंबर को इकौना कस्बे में हुई थी। महमूद आलम नाइमी अपनी खाद की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक निकालने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोग दुकान पर पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पूर्व चेयरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से भाग गए। तीन आरोपियों को पहले ही भेजा जा चुका है जेल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई लोग दिनदहाड़े दुकान पर पहुंचकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घायल के बेटे महफूज आलम नईमी की शिकायत पर इकौना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित कीं। 28 नवंबर को राजन शुक्ला उर्फ अरुण, विनय शुक्ला और ओमप्रकाश शुक्ला उर्फ पुत्तू को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया गया था। घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात इकौना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनकटा नहर पुलिया से मजीदिया जाने वाले रास्ते पर जांच कर रही थी। इसी दौरान मामले में वांछित अभय शर्मा वहां पहुंचा। पुलिस का कहना है कि घिरने पर आरोपी ने टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा, कारतूस और 200 रुपए बरामद पुलिस के मुताबिक, अभय शर्मा के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और 200 रुपए बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपी को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। सपा सांसद ने की थी कार्रवाई की मांग घटना के बाद सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा भी सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने घायल पूर्व चेयरमैन के परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User