MDA में भूख हड़ताल पर बैठे किसान की तबीयत बिगड़ी:मेडिकल में भर्ती, 28 दिन से जारी है किसानों का धरना,
मेरठ में MDA परिसर में प्लॉट आवंटन और प्रतिकर की मांग को लेकर किसानों का धरना लगातार 28वें दिन भी जारी रहा। वहीं, पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान गौरव गुर्जर काजीपुर की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरव ने अनशन जारी रखने और किसानों की मांगों के लिए संघर्ष करते रहने की बात कही थी। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी प्लॉट आवंटन और लंबित प्रतिकर की मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की। वहीं, सोमवार को आंदोलन को लेकर किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें तीनों योजनाओं से जुड़े किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। महापंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। गौरव गुर्जर काजीपुर ने तबीयत बिगड़ने से पहले संदेश जारी कर कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने तीनों योजनाओं के किसानों से महापंचायत में पहुंचकर एकजुटता दिखाने और न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)