डीएम ने वाल्मीकि जयंती की तैयारियों के लिए निर्देश दिए:बहराइच में होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, समय से पूरी हों तैयारियां
बहराइच में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनकी तैयारी के लिए शनिवार की दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कृति विभाग के निर्देशों पर वाल्मीकि से जुड़े स्थलों पर कार्यक्रम होंगे। इनका मकसद महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और रामायण के मूल्यों को लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रमों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और दीप जलाना शामिल है। आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पीने का पानी, सुरक्षा और लाइट-साउंड का इंतजाम होगा।
डीएम ने अधिकारियों को सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से कार्यक्रम कराने और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, डीएफओ सुन्दरेशा, वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, जिला विकास अधिकारी रात कुमार, डीआईओएस सर्वदानन्द, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह और डीएचईआईओ बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)