एटा में सड़क हादसे में मरे युवक की शिनाख्त:21 अक्टूबर को हुआ था हादसा, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम

Oct 24, 2026 - 17:05
0
एटा में सड़क हादसे में मरे युवक की शिनाख्त:21 अक्टूबर को हुआ था हादसा, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम
एटा में 21 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 30 साल के युवक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम सुमित है, जो कोतवाली नगर की नई बस्ती का रहने वाला था। परिजनों ने शनिवार को शव की पहचान की। सुमित की मौत 21 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे सिरसा टिप्पू के पास सड़क हादसे में हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए एटा मोर्चरी भेजा। अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया की मदद ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर परिजन एटा मोर्चरी पहुंचे और सुमित की पहचान की। शनिवार शाम 4 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। सुमित मजदूरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता का गुजारा करता था। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है, पोस्टमार्टम भी हो चुका है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User