चिलबिला में प्रतिमा विसर्जित:जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, सई तट के तालाब में किया विसर्जन
प्रतापगढ़ में चिलबिला स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए सई तट पर बने तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान भक्त भावुक नजर आए। समाजसेवी एवं पंडाल संचालक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि वर्ष 1997 से मंदिर परिसर में मां की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। इस बार मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर आकर्षक पंडाल और गुफा बनाई गई थी। गुफा में ठंडे पानी से होकर श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश, हनुमान जी और राजमा-मूंगफली से निर्मित मां की प्रतिमा के दर्शन किए। दर्शन के लिए पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)