मेरठ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार के लिए कैंप:जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं

Oct 24, 2026 - 17:05
0
मेरठ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार के लिए कैंप:जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 24 अक्टूबर को मेरठ के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए गए। इनका मकसद मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ना था। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने शास्त्रीनगर के एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल, सीता भारती स्कूल, धनवंतरि भवन और जयदेवी नगर समेत कई बूथों का दौरा किया। उन्होंने कैंपों की व्यवस्थाएं देखीं और बीएलओ से आवेदनों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने से न छूटे। उन्होंने नागरिकों से भी बात की और उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया। डॉ. सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें। नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें या त्रुटि सुधार के लिए आवेदन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User