डीएम राहुल पांडेय ने गिनाईं प्राथमिकताएं:बोले- सरकारी जमीन पर कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई, जल्द दिखेंगे जमीन पर सकारात्मक बदलाव,
हरदोई के नए डीएम राहुल पांडेय ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में प्रेसवार्ता की। 22 सितंबर को कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि अभी अलग-अलग विभागों के कामकाज और जमीनी स्थिति को समझा जा रहा है। जल्द ही व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर डीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज समेत जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर जरूरी चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने पर काम होगा। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुंचना चाहिए। शिक्षा, सड़क और सफाई व्यवस्था होगी बेहतर डीएम ने कहा कि शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इन व्यवस्थाओं में सुधार से जिले के विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जे पर कार्रवाई डीएम राहुल पांडेय ने कहा कि जिले में कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जा मिला तो नियमों के अनुसार उसे खाली कराया जाएगा। प्रशासन ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करेगा। जनगणना और चुनाव की तैयारियों पर भी फोकस उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनगणना और निर्वाचन से जुड़े कार्यों को प्रशासनिक टीम के साथ बेहतर तरीके से कराया जाएगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव जरूरी प्रक्रिया है। प्रशासन की जिम्मेदारी होगी कि सभी नागरिकों को बराबर और उचित अवसर मिलें। जमीनी स्थिति समझने के बाद लिए जाएंगे फैसले डीएम ने कहा कि कार्यभार संभाले अभी कुछ ही दिन हुए हैं। इस दौरान अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली और जिले की जमीनी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद जरूरी कदम जल्द उठाए जाएंगे। प्रेसवार्ता में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)