दिलीप चौहान हत्याकांड का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:आरोप के पैर में गोली लगी; पुलिस ने तमंचा और कारतूस जब्त किए

Nov 22, 2026 - 12:58
0
दिलीप चौहान हत्याकांड का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:आरोप के पैर में गोली लगी; पुलिस ने तमंचा और कारतूस जब्त किए
सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के सखौली में 16 नवंबर को हुए दिलीप चौहान हत्याकांड के तीसरे आरोपी आरोप चौहान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सजमपुर अंडरपास के पास आरोप चौहान के होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि घिरने पर आरोप चौहान ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोप चौहान की पहचान राजेश चौहान के बेटे और अखण्डनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर साड़ी निवासी के रूप में की है। उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ अखण्डनगर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस हत्याकांड में पुलिस पहले दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें ओम प्रकाश चौहान उर्फ नाटे के बेटे शिवम चौहान और कन्हैया चौहान के बेटे शिवम चौहान शामिल हैं। दोनों साड़ी जगदीशपुर के रहने वाले हैं। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बांध गांव निवासी दिलीप चौहान, नरेन्द्र बहादुर चौहान के बेटे थे। 16 नवंबर को वह अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू के साथ सखौली गांव के पास शौच के लिए गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने शराब की बोतल तोड़कर और चाकुओं से दोनों पर हमला किया। हमले में दिलीप चौहान की मौके पर मौत हो गई थी। अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जांच में कन्हैया के बेटे शिवम, नाटे के बेटे शिवम, राजेश के बेटे आरोप, भानू के बेटे शुभम और रामकरन के बेटे अवनीश AJ के नाम सामने आए थे। पुलिस तीन-चार अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User