हिसार में ट्रेनिंग के दौरान टैंक की चपेट में जवान:बदायूं के अंकुश पटेल की मौत, परिजन शव लेने रवाना

Nov 22, 2026 - 12:58
0
हिसार में ट्रेनिंग के दौरान टैंक की चपेट में जवान:बदायूं के अंकुश पटेल की मौत, परिजन शव लेने रवाना
हरियाणा के हिसार में आतंकवादियों से निपटने की ट्रेनिंग के दौरान टैंक की चपेट में आने से बदायूं के जवान अंकुश पटेल की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन शव लेने रवाना हो गए। अंकुश पटेल (26) बदायूं के थाना सिविल लाइंस इलाके के आमगांव निवासी आदेश कुमार के बेटे थे। वह भारतीय थल सेना में सेनानायक के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि शनिवार को अंकुश आतंकवादियों से लड़ाई का प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान वह टैंक की चपेट में आ गए। परिवार में उनकी पत्नी पूजा, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पिता आदेश थल सेना से रिटायर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User