दिल्ली में आज से बीएस 6 और इलेक्ट्रिक वाहन घुसेंगे:बढ़ते प्रदूषण के चलते गाजियाबाद में पुलिस बार्डर पर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं देगी

Nov 01, 2026 - 08:59
0
दिल्ली में आज से बीएस 6 और इलेक्ट्रिक वाहन घुसेंगे:बढ़ते प्रदूषण के चलते गाजियाबाद में पुलिस बार्डर पर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं देगी
NCR में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए आज 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों के प्रवेश को लेकर नए प्रतिबंध लागू हैं, इसके तहत तय मानकों पर खरे उतरने वाले BS-6 वाहनों के साथ CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य श्रेणियों के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों और बसों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर गाजियाबाद परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों और वाहन मालिकों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के तहत दिल्ली के बॉर्डर पर वाहनों की जांच की जाएगी। ऐसे में वाहन चालकों को दिल्ली में प्रवेश से पहले अपने वाहन की उत्सर्जन श्रेणी और लागू नियमों की जानकारी रखने की सलाह दी गई है। मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध निर्धारित नियमों के अनुसार, 1 नवंबर से BS-VI, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर अन्य व्यावसायिक मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसमें हल्के मालवाहक वाहन (LGV), मध्यम मालवाहक वाहन (MGV) और भारी मालवाहक वाहन (HGV) शामिल हैं। BS-IV श्रेणी के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके बाद इन पर भी प्रतिबंध लागू होगा। बसों पर भी लागू होंगे नए नियम 1 नवंबर 2026 से CNG, इलेक्ट्रिक और BS-VI डीजल श्रेणी के अलावा अन्य बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसमें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट और अन्य सेवा व्यवस्थाओं के तहत चलने वाली बसें भी शामिल हैं। ARTO ने वाहन मालिकों से की अपील ARTO प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद परिवहन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्ट यूनियनों और वाहन मालिकों को प्रतिबंधों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि दिल्ली में प्रवेश से पहले अपने वाहनों की उत्सर्जन श्रेणी जांच लें और लागू नियमों की जानकारी प्राप्त कर लें। इससे प्रतिबंधित वाहनों के संचालन के कारण होने वाली परेशानी और कार्रवाई से बचा जा सकेगा। गाजियाबाद पुलिस ने भी सभी से अपील है कि वह वाहनों के मानक की जांच के बाद ही दिल्ली में जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User