हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

Nov 01, 2026 - 10:04
0
हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में जलेसर रोड पर जलालपुर चौराहे के पास आज रविवार सुबह करीब 7 बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मजदूर सुनील की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका चचेरा भाई बलवीर घायल हो गया। सुनील (46) पुत्र सूरजपाल जलालपुर थाना हाथरस जंक्शन का रहना वाला थे। वह रविवार सुबह बलवीर के साथ आलू के खेत में काम करने जा रहा था। इसी दौरान जलेसर की ओर से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और सुनील का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायल का उपचार कराया गया है। अगले महीने होनी है बेटी की शादी... सुनील मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके तीन बच्चे हैं। अगले महीने दिसंबर में उनकी बेटी की शादी होनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User