मंत्री एके शर्मा ने मड़ैया घाट का उद्घाटन किया:करीब 3 करोड़ रुपए से हुआ सुंदरीकरण; विसर्जन घाट और रामलीला स्थल भी जनता को समर्पित

Nov 01, 2026 - 08:27
0
मंत्री एके शर्मा ने मड़ैया घाट का उद्घाटन किया:करीब 3 करोड़ रुपए से हुआ सुंदरीकरण; विसर्जन घाट और रामलीला स्थल भी जनता को समर्पित
मऊ में तमसा नदी के तट पर बने मड़ैया घाट का शनिवार देर रात प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने घाट को जनता को समर्पित किया। इसके सुंदरीकरण और नवीनीकरण पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि शनिवार को जिले में तीन विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए। इनमें नया विसर्जन घाट, मड़ैया घाट का सुंदरीकरण और रामलीला स्थल का पक्कीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा, गणेश पूजा और लक्ष्मी पूजा के दौरान प्रतिमाओं के विसर्जन में लोगों को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए विसर्जन के लिए व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक घाट बनाया गया है। गंदगी से भरे घाट का कराया गया सुंदरीकरण मंत्री के मुताबिक, मड़ैया घाट पहले गंदगी से भरा रहता था। अब नवीनीकरण और सुंदरीकरण के बाद यहां धार्मिक आयोजनों के साथ आम लोग भी समय बिता सकेंगे। घाट पर छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर रामलीला का आयोजन होता था, लेकिन जमीन ऊबड़-खाबड़ और कच्ची थी। अब वहां टाइल्स लगाकर जमीन को पक्का कराया गया है। मंत्री ने कहा कि तमसा नदी के तट का स्वरूप बदल रहा है। सामने महादेव की विशाल प्रतिमा, गायघाट का नया स्वरूप, विसर्जन घाट और बढ़िया घाट मऊ की नई पहचान बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चन घाट का निर्माण भी आने वाले दिनों में पूरा हो जाएगा। नदी के दूसरी ओर करीब आधा दर्जन घाटों पर काम चल रहा है। इन घाटों को भी जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User