आईईटी के विद्यार्थियों की उपलब्धि:मिरेकल ग्रुप में चयन हुआ

Nov 01, 2026 - 09:16
0
आईईटी के विद्यार्थियों की उपलब्धि:मिरेकल ग्रुप में चयन हुआ
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के सात विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित मिरेकल ग्रुप में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User