पांचली बुजुर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:साइकिल, सिलाई मशीन और मिक्सी देकर मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

Nov 01, 2026 - 09:32
0
पांचली बुजुर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:साइकिल, सिलाई मशीन और मिक्सी देकर मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
मेरठ में पांचली बुजुर्ग के ब्राइट एजूकेशनल एण्ड सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से ग्रीन पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नावेद पुत्र ममरेज, मुबसिरा पुत्री असर, मोहम्मद सारिफ पुत्र साबिर, प्रियंशी और भारती ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। ट्रस्ट की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को साइकिल, द्वितीय स्थान पर सिलाई मशीन और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मिक्सी मशीन दी गई। अन्य प्रतिभागियों को भी मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष मास्टर इस्माइल ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनमें ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का माध्यम बनती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User