दीपावली पर सोलर लाइट और मिठाई का वितरण:विधायक अंकुर राज तिवारी बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं

Nov 08, 2026 - 15:30
0
दीपावली पर सोलर लाइट और मिठाई का वितरण:विधायक अंकुर राज तिवारी बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं
संतकबीर नगर के खलीलाबाद में दीपावली के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके योगदान को सराहने के लिए खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विशेष पहल की गई। दीपावली की पूर्व संध्या पर स्थानीय मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके घरों को रोशन करने के लिए सोलर लाइट उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और विभिन्न मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को सोलर लाइट उपलब्ध कराने के लिए प्रशस्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने बताया कि अगले सात दिनों के भीतर कार्यकर्ताओं के घरों पर सोलर लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। विधायक ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल किसी एक दिन या आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके योगदान को हमेशा महत्व दिया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User