दीपावली पर शामली में तस्वीरों का 10 लाख का कारोबार:लक्ष्मी माता के साथ घोड़े, कुबेर और उल्लू वाली तस्वीरें ज्यादा बिकीं
शामली में दीपावली के त्योहार पर इस बार बाजार में लक्ष्मी माता की तस्वीरों की खूब मांग रही। शहर के बड़े बाजार में लक्ष्मी माता की तस्वीरों का कारोबार अच्छा रहा। लक्ष्मी माता की तस्वीरों के साथ घोड़े, कुबेर और उल्लू वाली तस्वीरें भी ग्राहकों की पसंद बनी रहीं। शामली के बड़े बाजार स्थित लक्ष्मी ग्लास स्टोर के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि धनतेरस से दीपावली तक उनकी दुकान पर करीब 10 लाख रुपये का कारोबार हुआ। इस बार लक्ष्मी माता की तस्वीरों के अलावा घोड़े वाली तस्वीरों की भी अधिक बिक्री हुई। वहीं कुबेर और उल्लू वाली तस्वीरें भी ग्राहकों के बीच ट्रेंड में रहीं। उन्होंने बताया कि धनतेरस से ही ग्राहकों का दुकान पर पहुंचना शुरू हो गया था। दीपावली तक लगातार खरीदारी होती रही। त्योहार के बाद भी ग्राहक तस्वीरें खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकान पर अभी भी लक्ष्मी माता की तस्वीरें तैयार की जा रही हैं। इस बार लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा के लिए लक्ष्मी माता की तस्वीरों को प्राथमिकता दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)