लखनऊ में प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई पुलिस:यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की लिस्ट जारी करने की मांग , प्रदर्शनकारी बोले- नौकरी नहीं दे सकते तो गोली मार दो

Nov 08, 2026 - 14:42
0
लखनऊ में प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई पुलिस:यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की लिस्ट जारी करने की मांग , प्रदर्शनकारी बोले- नौकरी नहीं दे सकते तो गोली मार दो
लखनऊ में दिवाली के दिन बेरोजगार युवाओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों गुहार लगाई । उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । सीएम योगी से दिवाली उपहार के रूप में लिस्ट जारी करने की मांग की। सर पर कफन बांधकर किया प्रदर्शन सर पर कपड़ा बांधकर गांधी पहुंचे अभ्यर्थी जमीन पर लेट गए। इस दौरान 'वेटिंग लिस्ट जारी करो' के नारे लगाने लगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि अंतिम चयन से बाहर हुए उम्मीदवारों को मौका मिलना चाहिए अभी 41,424 पद खाली है जिसे भरना बेहद जरूरी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोक और धक्का मुक्की हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। ‘नौकरी नहीं मिली तो जान दे देंगे’ रामपुर से आई उमा वर्मा ने रोते बिलखते हुए नौकरी कि गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन बीमार मां को घर में अकेला छोड़कर आए हैं। सर पर कफन बांधकर आए हैं मर जाएंगे जान दे देंगे मगर नौकरी लिए बिना नहीं जाएंगे। बिना नौकरी के जीवन बेकार है। योगी जी शुभकामनाएं दे रहे है ,हमारी दिवाली तो काली हो गई। अयोध्या में इतने दीप जलाए जा रहे हैं क्या उससे हमको नौकरी मिल जाएगी। या तो नौकरी लेकर जाएंगे या फिर अर्थी उठेगी। अगर प्रशासन चाहे तो सीने पर गोली मार दे मगर खाली हाथ नहीं जाएंगे। होमगार्ड के 15 से 20 हजार पद हो सकते हैं खाली प्रदर्शनकरियों का दावा है कि होमगार्ड, यूपी पुलिस और UPSSSC की भर्तियां एक ही समय पर चल रही हैं। कई उम्मीदवार एक से ज्यादा भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। चयनितों के दूसरी भर्तियों में जाने से होमगार्ड के 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग अभ्यर्थियों ने नियमों के तहत प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए जिससे ग्रामीण युवाओं को आर्थिक मदद मिलेगी और ज्यादा उम्र के कारण भविष्य में मौका छूटने का डर भी कम होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User