सीएम योगी ने दीपावली पर संतों से की मुलाकात:महंत नृत्यगेपाल दास और महंत सुरेश दास से की चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में संतों से मुलाकात की। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने अलग-अलग अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतों का हालचाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संतों को दीपावली के उपहार भी भेंट किए। सीएम योगी सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास और संत राम लखन दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों संतों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस दौरान प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास का जाना हाल इसके बाद मुख्यमंत्री बड़ा भक्त महल पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान उन्हें दीपावली का उपहार भी भेंट किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)