दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल:फर्रुखाबाद में हेड इंजरी के चलते एक हायर सेंटर रेफर
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंझना-मोहम्मदाबाद मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने हेड इंजरी के चलते राकेश को हायर सेंटर भेज दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। भाई के साथ दवा लेने जा रहा था नवाबगंज थाना क्षेत्र के सोना जानकीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र को मंगलवार शाम घबराहट होने लगी। इसके बाद वह अपने भाई राहुल के साथ दवा लेने के लिए बाइक से जा रहा था। दोनों मंझना-मोहम्मदाबाद मार्ग पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र और राहुल के अलावा दूसरी बाइक पर सवार बबरारा गांव निवासी राकेश और अंशु भी घायल हो गए। बताया गया कि राकेश और अंशु किसी काम से नवाबगंज जा रहे थे। राकेश को हायर सेंटर भेजा हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल रात करीब 9:30 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने राकेश को सिर में चोट लगने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, देवेंद्र, राहुल और अंशु का लोहिया अस्पताल में उपचार जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)