दिवाली पर में 50 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज़दीदार:दोनों मुख्य गेटों पर लगी लंबी कतारें, पार्किंग की परेशानी से वाहनों की आवाजाही रही प्रभावित
दिवाली के त्योहार पर आगरा में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। दो दिनों में 50 हजार से अधिक देसी और विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं। सोमवार को भी सुबह से ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर बाद भीड़ और बढ़ गई। पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा से ही पैदल निकलना मुश्किल हो गया। सुरक्षा जांच और टिकट चेकिंग के लिए पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सोमवार सुबह पहली किरण के साथ ही ताजमहल देखने पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी। पूरे दिन ताजमहल परिसर पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेटों पर प्रवेश के लिए पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। पश्चिमी गेट पर भीड़ के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी हुई। पूर्वी गेट पर भीड़ के साथ पार्किंग की समस्या ने मुश्किलें बढ़ा दीं। ताज पूर्वी गेट निवासी आयुष ने बताया कि शिल्पग्राम की पार्किंग बंद होने के बाद इसे धांधूपुरा में आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास शिफ्ट कर दिया गया है। पार्किंग दूर होने के कारण कई पर्यटक अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करके ताजमहल देखने चले गए। इससे पूर्वी गेट रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। गोल्फ कार्ट और बैटरी वाहनों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)