स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर:वक्ताओं ने जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में स्काउटिंग को बताया महत्वपूर्ण माध्यम
सिद्धार्थनगर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, सखावतगंज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं के साथ जीवनोपयोगी कौशल और नैतिक मूल्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के महत्व और इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित होती है। साथ ही समाज सेवा के प्रति भी उनका रुझान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों के अनुसार, ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उनमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)