दिवाली से पहले यूपी में जहरीली हुई हवा:गाजियबाद के लोनी की हवा देश में सबसे अधिक प्रदूषित, AQI 359 पहुंचा
गाजियाबाद में दीपावली से पहले प्रदूषण के स्तर में एक साथ बढ़ी है। आज यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, नोएडा और अमरोहा के हसनुपर की हवा सबसे अधिक जहरीली हुई है। जहां 5 शहरों का एक्यूआई सीजन में पहली बार रेड जोन में पहुंचा है। पूरे देश में गाजियाबाद का लोनी सबसे अधिक प्रदूषित है, यहां एक्यूआई 359 पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में ग्रेप-1 लागू है। प्रशासन ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ा दी है। जल्द ही ग्रेप 2 और 3 भी लागू किए जाएंगे। दिल्ली में बीएस 4 मानक के सभी वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। एक नवंबर को गाजियबााद बार्डर पर 103 वाहनों को यूपी बार्डर, और लोनी और में वापस किया गया। नगर निगम कर रहा छिड़काव प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों और पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया है। ग्रेप-1 के तहत सड़कों की सफाई, धूल पर नियंत्रण और खुले में कचरा जलाने पर रोक जैसे उपाय किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखी जा रही है। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा ग्रेप 1 में लागू होने के नियम पूरे जिले में निर्माण और तोड़फोड़ की जगह पर एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी है। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला या लकड़ी जलाने पर सख्त रोक रहेगी। सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई की जाएगी। यह जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। कहीं भी खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से बनने वाली सड़कों पर भी रोक रहती है, तारकोल गर्म होने से अधिक प्रदूषण फैलता है। आज मौसम साफ रहने का अनुमान गाजियाबाद में आज सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा आज 4 किमी प्रति घंटा से बह रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)