मेरठ में सुबह सड़कों पर दिखने लगा हल्का कोहरा:प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी, सुबह-शाम ठंड का अहसास
मेरठ में नवंबर की शुरूवात के साथ मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह के समय सड़कों पर हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है। मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम के समय ज्यादा महसूस हो रहा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सड़कों पर कोहरा भी दिखाई देने लगा है। वहीं शाम करीब चार बजे के बाद तापमान में गिरावट शुरू होने से मौसम ठंडा होने लगता है। सुबह के समय कुछ देर के लिए हल्का कोहरा छाने लगा है। इसके बाद आसमान साफ होने के साथ धूप निकल रही है, लेकिन धूप का असर कम होने से दिन में भी गर्मी महसूस नहीं हो रही। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके चलते दोपहर में भी मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इससे गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों को सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। बारिश के बाद जहां शहर की हवा साफ हुई थी उसमें भी फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। सुबह शाम का AQI खतरनाक श्रेणी में जाने से सांस के मरीजों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)