दिवाली तक काशी में डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त:अस्पतालों में स्पेशल ओटी चलेगी; 200 बेड रिजर्व, संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस

Nov 05, 2026 - 06:55
0
दिवाली तक काशी में डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त:अस्पतालों में स्पेशल ओटी चलेगी; 200 बेड रिजर्व, संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस
दिवाली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिवाली तक सभी चिकित्सा इकाइयों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में 200 बेड रिजर्व रखे गए हैं। सरकारी अस्पतालों में स्पेशल ओटी भी संचालित होगी। इमरजेंसी में फिजिशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्किन स्पेशलिस्ट की तैनाती रहेगी। वहीं, पटाखा बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट कर दिया है। जिला स्तरीय अस्पतालों में 5-5 और ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी में 2-2 बेड रिजर्व किए गए हैं। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं, आवश्यक दवाइयों और डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दौरान किसी भी चिकित्सक को अवकाश नहीं दिया जाएगा। पटाखा बाजारों में एंबुलेंस, संयुक्त टीम रखेगी निगरानी पटाखों की दुकानों और आतिशबाजी वाले स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाई गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर भी एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति में लोग 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस की मदद ले सकेंगे। सर्जन से लेकर स्किन विशेषज्ञ तक रहेंगे तैनात पटाखों से जलने, आंखों में चिंगारी लगने, त्वचा में एलर्जी या अन्य चोटों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। स्किन स्पेशलिस्ट त्वचा संबंधी समस्याओं, नेत्र रोग विशेषज्ञ आंखों में चोट और सर्जन गंभीर रूप से झुलसे या दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का इलाज करेंगे। इमरजेंसी में ऑपरेशन थिएटर भी क्रियाशील रहेंगे। ग्रीन पटाखे इस्तेमाल करने की अपील सीएमओ एनपी सिंह ने लोगों से ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User