वाहन की टक्कर से दामाद और सास की मौत:तीन साल पहले हुई थी शादी, पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के सैंया मार्ग पर बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी सास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा महुआखेड़ा के समीप उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनो की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शव को पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। ससुराल जाते समय हुआ हादसा शमसाबाद क्षेत्र के गांव दुलियापुरा निवासी हाकिम सिंह (27) पुत्र वीरी सिंह बुधवार शाम करीब चार बजे अपनी सास गुड्डी पत्नी बंगाली (निवासी गुड़ की मंडी, फतेहपुर सीकरी) के साथ बाइक से फतेहपुर सीकरी स्थित ससुराल जा रहे थे। सैंया मार्ग पर महुआखेड़ा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हाकिम सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। करीब तीन साल पहले ही उनकी शादी लक्ष्मी से हुई थी। लक्ष्मी के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, और अब एक ही झटके में मां और पति दोनों को खो देने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव दुलियापुरा और फतेहपुर सीकरी में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)