लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:'27 में कृष्ण आएंगे' धीरेंद्र शास्त्री पर पलट वार, अजीम बोले-श्री कृष्ण अपना बर्दाश्त नहीं
लखनऊ में होर्डिंग कि सियासत लगातार जारी है। गुरुवार को सपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगवाई गई। जिसमें लिखा गया कि 27 में कृष्ण आएंगे। इस होर्डिंग में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ श्री कृष्णा की तस्वीर है जो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। होर्डिंग सपा नेता मोहम्मद अजीम के द्वारा लगवाई गई है जिन्होंने धीरेंद्र शास्त्रों पर नाराजगी जताई। इन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का भगवान श्री कृष्णा पर दिया गया बयान बेहद शर्मनाक है। आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। FIR दर्ज करने कि मांग मोहम्मद अजीम ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा, उनके नाम और बांसुरी बजाने की शैली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की तुलना भगवान श्रीराम से करते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो उचित नहीं है। श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व प्रेम का उन्होंने ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व उपहास या तुलना का विषय नहीं है। वे प्रेम, करुणा, न्याय, नीति, साहस और धर्म की स्थापना के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों सनातन धर्म के आराध्य हैं। दोनों के व्यक्तित्व, लीलाओं और आदर्शों का अपना अलग महत्व है। एक भगवान की महिमा बताने के लिए दूसरे के स्वरूप या व्यक्तित्व को कमतर दिखाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)