DMK परिसीमन बिल पर सरकार का समर्थन करेगी:इनके 22 सांसद, पार्टी बोली- हम तमिलनाडु में लोकसभा की 59 सीटें होने की पक्ष में

Nov 28, 2026 - 11:38
0
DMK परिसीमन बिल पर सरकार का समर्थन करेगी:इनके 22 सांसद, पार्टी बोली- हम तमिलनाडु में लोकसभा की 59 सीटें होने की पक्ष में
तमिलनाडु की पार्टी DMK ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया है। DMK संसदीय दल की बैठक के बाद सांसद ए. राजा ने कहा कि हमारी पार्टी तमिलनाडु की 7.18% हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं चाहती। तमिलनाडु में अभी 39 लोकसभा सीटें हैं, यह बढ़कर 59 होनी चाहिए। ए. राजा ने कहा कि DMK अध्यक्ष ने जरूरत पड़ने पर अन्य संशोधन करने के लिए भी उन्हें पूरी छूट दी है। जब DMK का कांग्रेस के साथ गठबंधन था, तब भी हमारी यही मांग थी। परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए DMK का रुख आज भी वही है। बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 360 सांसदों का समर्थन चाहिए केंद्र सरकार को परिसीमन बिल पास कराने के लिए 360 सांसदों की जरूरत है। NDA के पास 320 सांसदों का समर्थन है। DMK के लोकसभा में 22 सांसद हैं। NCP (SP) के 8 और आंध्रप्रदेश की YSRCP के 4 सांसदों के भी समर्थन का दावा NDA कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है किा लोकसभा में बिल पास कराने के लिए जरूर आंकड़ा सरकार ने जुटा लिया है। बिल को लेकर आज INDIA और भाजपा की अलग-अलग बैठकें परिसीमन बिल पर चर्चा करने के लिए INDIA ब्लॉक ने बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रही है। इस बैठक में DMK, NCP (SP), बीजू जनता दल और आम आदमी पार्टी को भी बुलाया गया था। महाराष्ट्र कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि NCP (SP) परिसीमन बिल पर हमारे साथ नहीं है। वहीं DMK ने बिल के समर्थन का ऐलान कर दिया है। AAP और बीजू जनता दल ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User