खलीलाबाद ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगेगी:विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, 30 दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन
संतकबीरनगर में खलीलाबाद ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब पहल शुरू हो गई है। ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण शाश्वत राय(17) की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में सुरक्षा जाली लगाने की मांग तेज हो गई। लोगों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगवाने का मुद्दा उठाया। विधायक ने आश्वासन दिया कि अगले 30 दिनों के भीतर जाली लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शाश्वत राय की असामयिक मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने ओवरब्रिज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई थी। लोगों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा जाली लगने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। इसी क्रम में विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ओवरब्रिज की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और जाली लगाए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस कार्य को जनहित और जनसुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए जल्द कार्रवाई की आवश्यकता जताई।
शाश्वत के परिवार से भी मिलेंगे विधायक विधायक अंकुर राज तिवारी ने शाश्वत राय की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा का असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। परिवार जिस दुख से गुजर रहा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और दिवंगत शाश्वत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगाने की पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि निर्धारित 30 दिनों के भीतर कार्य कब शुरू होता है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ओवरब्रिज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने से राहगीरों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)