मेधा कुलकर्णी ने हिंदू राष्ट्र बनने की कामना की:माता विंध्यवासिनी से यूपी में बड़ी जीत मांगी, महिला आरक्षण पर कांग्रेस-सपा को घेरा

Oct 27, 2026 - 23:39
0
मेधा कुलकर्णी ने हिंदू राष्ट्र बनने की कामना की:माता विंध्यवासिनी से यूपी में बड़ी जीत मांगी, महिला आरक्षण पर कांग्रेस-सपा को घेरा
मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में महाराष्ट्र से भाजपा की राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भारत के हिंदू राष्ट्र बनने और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पिछली बार से भी बड़ी जीत की कामना की। उन्होंने कहा कि धर्म के कार्य की शुरुआत मां का आशीर्वाद लेकर कर रहे हैं। महिला मोर्चा के माध्यम से महिला मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। महिला आरक्षण पर कांग्रेस और सपा को घेरा दर्शन-पूजन के बाद होटल गायत्री पैलेस में बातचीत के दौरान डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी का धाम सिद्धपीठ है। यहां उन्होंने शक्ति की आराधना कर देश के हिंदू राष्ट्र बनने और उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत की प्रार्थना की। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में आरक्षण दिलाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस और सपा ने इसका विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में 24 घंटे का समय देकर लिखित में जवाब देने की बात कही थी। इसके बावजूद विपक्षी दलों ने विरोध जारी रखा। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता इसका जवाब देंगी। जातिगत भेदभाव मिटाने और एकता मजबूत करने की अपील डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि महिला स्वयं मातृशक्ति का स्वरूप है। उन्होंने सभी जातियों के लोगों पर मां का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि देश से जातिगत भेदभाव मिटना चाहिए और समाज में एकता मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटोंगे तो कटोंगे' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश 'एक हैं तो सेफ हैं' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जातिगत तनाव दूर कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना होगा। चुनरी और पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान पं. शिवराम मिश्र ने डॉ. मेधा कुलकर्णी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुशवाहा और अन्य लोगों को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. राजेश मिश्र की लिखी त्रिकोण दर्शन पर आधारित पुस्तक 'विंध्याचल धाम' भी भेंट की गई। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जाह्नवी कसेरा, पूर्व प्रमुख चेत नारायण सिंह, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी और सोनू प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User