दो दिवसीय दौरे पर 4 नवंबर को आएंगे नितिन नवीन:पदयात्रा में शामिल होंगे; पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं से करेंगे संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 नवंबर को पहली बार गोरखपुर आएंगे। यह उनका दो दिवसीय दौरा होगा। वह लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके अलावा क्षेत्र, जिला के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, एमएलसी, पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होंगे। पौने दो किलोमीटर पैदल चलेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लगभग पौने दो किलोमीटर पैदल चलेंगे। 4 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे महाराणा प्रताप इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष यात्रा में पहुंचेंगे। यहां सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद यहां से गोलघर काली मंदिर के पास सरदार पटेल की प्रतिमा तक जाएंगे। चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा की चुनावी तैयारियों की जमीनी हरकत को परखेंगे। पदयात्रा में शामिल होने के बाद वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला, क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह यहां प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उनसे भी वर्तमान माहौल के बारे में चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ भी बैठक करेंगे। तैयारियां जोरों पर पदयात्रा के क्षेत्रीय संयोजक व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है। एमपी इंटर कालेज में इसके तहत सभा का आयोजन होगा। यहीं से पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार पटेल की प्रतिमा पर संपन्न होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)