सड़क किनारे खड़ी मिली अनुबंधित रोडवेज बस:एआरएम से मलावन-अलीगढ़ रूट पर संचालन में गड़बड़ी की शिकायत, जांच शुरू

Oct 30, 2026 - 21:30
0
सड़क किनारे खड़ी मिली अनुबंधित रोडवेज बस:एआरएम से मलावन-अलीगढ़ रूट पर संचालन में गड़बड़ी की शिकायत, जांच शुरू
एटा में मलावन-अलीगढ़ रूट पर अनुबंधित रोडवेज बस के संचालन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर एआरएम प्रदीप यादव ने शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे जांच की। बस गौशाला के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। एआरएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया संचालन में गड़बड़ी दिखाई दी है। मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। एआरएम को बस संख्या यूपी 86 एटी 1037 के सड़क किनारे खड़े रहने की शिकायत मिली थी। आरोप था कि बस को निर्धारित रूट पर चलाने के बजाय खड़ा कर दिया जाता था और मलावन तक के कुछ टिकट बनाकर औपचारिकता पूरी की जाती थी। इससे परिवहन निगम को नुकसान होने की आशंका जताई गई थी। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी गई है। टिकट मशीन और जीपीएस रिकॉर्ड की होगी जांच प्रदीप यादव ने बताया कि बस अनुबंधित है और संबंधित दिन छुट्टी पर थी। जांच के दौरान बस मालिक के घर के पास खड़ी मिली। मौके पर परिचालक अपर्णा भी मौजूद थीं। एआरएम ने बताया कि परिचालक को फटकार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि टिकट मशीन के डेटा का मिलान किया जाएगा और बस के जीपीएस रिकॉर्ड की जांच होगी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने और दोषी पाए जाने पर बस का अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User