करवा चौथ के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बुआ के घर आया था

Oct 30, 2026 - 20:55
0
करवा चौथ के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बुआ के घर आया था
औरैया के देवरपुर गांव में रिश्तेदारी में आए 27 वर्षीय विनय की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे। शुक्रवार शाम 7 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विनय इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के लालपुरा के रहने वाले थे। उनकी शादी पांच साल पहले दिबियापुर थाना क्षेत्र के चिटकाइयां पुरवा निवासी जगराम की बेटी स्वेता (25) से हुई थी। उनका तीन साल का बेटा है। स्वेता अपने पति विनय के साथ देवरपुर गांव में अपनी बुआ कमला के घर आई थीं। करवा चौथ का व्रत पूरा होने के बाद बीती रात विनय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वेता पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता जगराम की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। विनय की मौत के बाद स्वेता और उनके मायके के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिटकाइयां पुरवा में उनके ननिहाल में शोक का माहौल है। दिबियापुर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि विनय का पोस्टमॉर्टम चिचौली में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User