प्रतापगढ़ के भैरवनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु:दर्शन-पूजन के लिए लगी कतारें, सुख-समृद्धि की कामना की
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह स्थित बाबा भैरवनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने धाम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)