एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कुर्सी पर बैठा व्यक्ति:डीएम ने दिए जांच के निर्देश, वकील की ड्रेस में था
फर्रुखाबाद में एसडीएम कोर्ट की न्यायिक कुर्सी पर एक शख्स के बैठे होने का वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया। यह बुधवार का बताया जा रहा है। मामले में डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट के एसडीएम कोर्ट में एक व्यक्ति वकील की ड्रेस में न्यायिक कुर्सी पर बैठा दिख रहा है। वहां मौजूद लोग उसका वीडियो बना रहे थे। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी कुर्सी पर बैठे शख्स से बात करता दिखाई दे रहा है। डीएम डॉ अंकुर लाठर ने बताया व्हाट्सएप के माध्यम से दो वीडियो मिले हैं। विभिन्न कोर्ट में अधिवक्ता है या उनकी वेशभूषा में अन्य लोग हैं उसकी भी जांच की जा रही है। वहां की जो मर्यादा है उसके विपरीत उनके द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं। उसकी जांच कराई जा रही है। एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। ऐसा कोई कृत्य हुआ है तो उसमें सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)